पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्राेल पंप लूटने से पहले पकड़े गए बदमाश

पेट्राेल पंप लूटने से पहले पकड़े गए बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| बहोड़ापुरमें मोतीझील पहाड़ी पर इकट्ठे हुए बदमाशों को बहोड़ापुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग यहां से पेट्रोल पंप लूट की वारदात करने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही इनका सामना पुलिस से हो गया। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से दो कट्टे, बका, सरिया और बाइक मिली है। बहोड़ापुर थाने की पुलिस को मंगलवार की रात को पता चला था कि मोतीझील पहाड़ी पर कुछ बदमाश इकट्ठे हुए हैं, इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो रात लगभग दो बजे पहाड़ी पर बैठे बदमाश दिखाई दे गए। पुलिस को देखकर बदमाश भगाने लगे लेकिन पुलिस की घेराबंदी को यह पार नहीं कर सके। पुलिस ने यहां से इल्ली उर्फ सूर्यप्रताप भदौरिया निवासी बिरला नगर, आकाश उर्फ लाला यादव निवासी चंद्रपुरा रोड, पंजाब गुर्जर निवासी मुरैना, बल्लू उर्फ सोनू यादव निवासी खटीक मोहल्ला पुरानी छावनी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश अल्लू उर्फ अरविंद रजक निवासी आंतरी यहां से भाग निकला।