- Hindi News
- राज्यपाल से मिलीं कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला
राज्यपाल से मिलीं कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला
राज्यपाल से मिलीं कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला
ग्वालियर| जीवाजीयूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बुधवार को भोपाल में राजभवन जाकर राज्यपाल रामनरेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए प्रयास करने की बात बताई। उच्च शिक्षा विभाग से पदों को स्वीकृत कराने के लिए रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से मुलाकात की।
ईसीमेंबर ने राज्यपाल से की शिकायत: जेयूके कार्यपरिषद सदस्य राजीव अग्रवाल ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर अधिकारियों की शिकायत की है। कार्यपरिषद सदस्य ने आरोप लगाया है कि ईसी के मिनट्स में अधिकारी हर बार हेराफेरी कर देते हैं। साथ ही जो जानकारी मांगी जाती है, वह प्रदान नहीं की जाती है।