- Hindi News
- एएसआई की बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, जनता ने की झूमाझटकी
एएसआई की बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, जनता ने की झूमाझटकी
रेसकोर्सरोड पर एक बाइक पर सवार एएसआई ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवकों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एएसआई शराब पिए हुए था। हादसे के बाद कुछ लोगों ने एएसआई के साथ झूमाझटकी भी कर दी। पड़ाव थाने की पुलिस ने एएसआई तथा इसके साथ बाइक पर मौजूद हवलदार का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिरला नगर में रहने वाले अंकुर सिंह चौहान और केसरी लक्ष्मीबाई कॉलोनी में टिफन सेंटर पर काम करते हैं। रात लगभग नौ बजे यह बाइक से टिफिन देने के लिए जा रहे थे। सैनिक पेट्रोल पंप के सामने इनकी टक्कर एएसआई नरेंद्र सिंह की बाइक से हो गई। नरेंद्र की बाइक पर हवलदार खेमराज बैठे थे। यहां पर इकट्ठे हुए लोगों पर एएसआई ने रौब दिखाया तो लोगों ने इनके साथ झूमाझटकी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि एएसआई और हवलदार शराब पिए हैं और इन्होंने ही टक्कर मारी है। इसके बाद पड़ाव थाने की पुलिस ने दोनाें पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
नशे की हालत में एएसआई नरेंद्र सिंह।