शहर में बनेगा विश्वकर्मा चौराहा
श्रमिकही राष्ट्र निर्माण का शिल्पी है। मजदूर-श्रमिकों की मेहनत के पसीने से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। शहर में विश्वकर्मा जी की याद में उनके नाम पर एक चौराहा विकसित किया जाएगा। यह घोषणा विश्वकर्मा जयंती पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा बुधवार को भगवत सहाय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य ने की। श्रमिकों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री ज्ञानप्रकाश तिवारी ने कहा कि देश का विकास श्रमिकों के विकास से ही संभव है। कार्यक्रम में अरविंद मिश्रा ने विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला।
भारतीय मजदूर संघ ने दोपहर में बहोड़ापुर, मुरार, हजीरा महाराज बाड़ा से वाहन रैलियां निकालीं। इन रैलियाें का समापन भगवत सहाय सभागार में हुआ। यहां पर नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में नि: शुल्क चश्मे वितरित किए गए और 22 मरीजों का मोतियाबिंद के आॅपरेशन के लिए चयन किया गया। इन मरीजों से आॅपरेशन की कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विश्वकर्मा जयंती श्रम की महत्ता का प्रतीक है: गर्ग
मशीनों की पूजा की
विश्वकर्मा जयंती श्रम की महत्ता का प्रतीक है। औद्योगिक विकास के लिए श्रमिक संगठनों, उद्योगपतियों तथा शासन के मध्य सामंजस्य होना चाहिए, ताकि भारत उद्योग जगत में चल रही वैश्विक स्पर्धा में शक्तिशाली बन सके। यह बात चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विष्णु गर्ग ने कही। वे बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मप्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल भोपाल के तत्वावधान में बुधवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रम निरीक्षक एचएस तोमर ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम परिषद के सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, सहायक श्रमायुक्त ग्वालियर संभाग एचसी मिश्रा, राजेंद्र नाती, रतीराम यादव, सतीश गोविला, अरविंद मिश्रा उपस्थित थे।
पूजाकर मनाई जयंती: एमपीसीटीइंस्टीट्यूशन में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा पाठ और हवन कर मशीनों की पूजा की गई। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर एसएन गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
भगवत सहाय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अतिथि।
विक्रांत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में