पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकल में सख्ती दिखाई तो बढ़ी परेशानी

नकल में सख्ती दिखाई तो बढ़ी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|जीवाजी यूनिवर्सिटीप्रशासन की ओर से पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की परीक्षा यूनिवर्सिटी में ही कराए जाने से संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल कॉलेज संचालकों ने सेल्फ सेंटर में नकल कराने के नाम पर छात्रों से ठेका लिया था। बुधवार को परीक्षा देने आए एक छात्र ने बताया कि उसने नकल के नाम पर 10 हजार रुपए दिए थे। लेकिन जेयू के परीक्षा भवन में परीक्षा होने के कारण उसके अरमानों पर पानी फिर गया। केंद्राध्यक्ष डॉ. महेंद्र गुप्ता सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. हरेंद्र शर्मा का कहना था कि नर्सिंग की परीक्षा में नकल नहीं हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।