- Hindi News
- हजीरा के पीड़ित दुकानदारों के लिए देखी जमीन
हजीरा के पीड़ित दुकानदारों के लिए देखी जमीन
ग्वालियर|हजीरा चूड़ीमार्केट के सामने तोड़फोड़ का शिकार हुए व्यापारियों को जगह उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पार्षदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मौके का निरीक्षण किया। सभापति ने बताया कि व्यापारी को एल आकार में अस्थायी दुकानों के लिए जमीन दी जाएगी। इसका निर्णय गुरुवार को दोपहर 2 बजे जल विहार में आयोजित बैठक में लिया जाएगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शम्मी शर्मा, पार्षद देवेंद्र तोमर, देवेंद्र पाठक, जगत कौरव, दिनेश सिकरवार, गुड्डू र|ाकर आिद मौजूद थे।