पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर ग्वालियर

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर

स्टूडेंट्सने प्रॉमिस किया कि वे ट्रैफिक रूल्स के बारे में अपने पैरेंट्स को भी बताएंगे। इसके साथ उन्हें बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। खुद भी रूल बोर्ड और ट्रैैफिक सिग्नल को हमेशा फॉलो करेंगे। बुधवार को कार्मल कान्वेंट और श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने यह प्रॉमिस ट्रैैफिक एक्सपर्ट प्रफुल्ल जोशी से किया।

सीबीएसई स्कूलों में रोड सेफ्टी का पाठ पढ़ाए जाने की कड़ी में बुधवार को कार्मल काॅन्वेंट स्कूल और रामश्री इंटरनेशनल स्कूल में क्लासेस ली गईं। सुबह साढ़े आठ बजे से कार्मल काॅन्वेंट स्कूल में टैफिक एज्युकेशन के बारे में जानकारी दी गई। वहीं छात्राओं के सवालों के जवाब ट्रैफिक एक्सपर्ट प्रफुल्ल जोशी ने दिए। रामश्री इंटरनेशनल स्कूल में छठवीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को ट्रैफिक एज्युकेशन के बारे में बताया गया।

एक्सीडेंटमें मरना सबसे बुरी मौत

ट्रैफिकएक्सपर्ट प्रफुल्ल जोशी ने स्टूडेंट्स केा बताया कि दुनिया में सबसे बुरी मौत एक्सीडेंट से होती है। आज के समय में हम अधिकतर केस ऐसे देखते हैं जिन घरों में पोता तो एक्सीडेंट में नहीं रहा और दादा जी आज भी जिंदा हैं। इसके रोकने के लिए हमें अवेयर होना पड़ेगा।

awareness program

स्टूडेंट्स बोले पैरेंट्स को बताएंगे ट्रैफिक रूल्स