पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण में सीख रहे तकनीकी गुर

प्रशिक्षण में सीख रहे तकनीकी गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईटीएमग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में ट्रेनिंग आॅग्मेंटेशन एंड प्लेसमेंट (टैप) सेल द्वारा इंजीनियरिंग की विभिन्न ब्रांचेज के स्टूडेंट्स के लिए तकनीकी ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। 21 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस ट्रैनिंग में प्लेसमेंट रिक्रूटमेंट के समय होने वाले तकनीकी परेशानियों को फेस करने टिप्स दिए जा रहे हैं। इनमें इंडस्ट्रियल नेटवर्क, स्टेड प्रो साॅफ्टवेयर आदि ट्रेनिंग दी गई।

itm event

ट्रेनिंग के लाभ

इंजीनियरिंग इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्राॅनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईईई) को साॅफकाॅन इंडिया प्रा.लि. के सहयोग से 90 घंटे की ट्रेनिंग 8-21 सितंबर तक दी रही है।

सिविल बैच को मल्टी साॅफ्ट सिस्टम द्वारा स्टेड प्रो साॅफ्टवेयर का 60 घंटे का प्रशिक्षण 10-20 सितंबर तक दिया जा रहा है।

मैकेनिकल बैच के लिए मल्टी साॅफ्ट सिस्टम द्वारा केटिया साॅफ्टवेयर का 60 घंटे का प्रशिक्षण 13-21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

आईटीएम यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण लेते इंजीनियिरंग स्टूडेंट्स।