पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंग्लिश बोलते समय बनाए रखें कॉन्फिडेंस

इंग्लिश बोलते समय बनाए रखें कॉन्फिडेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंग्लिशबोलने का तरीका आने पर भी बोल पाने का कारण काॅफिडेंस की कमी है। अधिकतर लेाग इसी चीज से परेशान रहते हैं। शब्दकोश भी उनके पास रहता है, लेकिन सेंटेंस फ्रेमिंग में परेशानी आती है। आपका थोड़ा सा काॅफिडेंस आपकी इंग्लिश स्पोकन को अच्छा बना सकती है। बोलने में अगर गलती होती है तो यह गलती बार बार होने दीजिए। यह गलती आपके परफेक्शन को बढ़ाएगी। बुधवार को यह बात एक्सपर्ट अभिषेक भारद्वाज ने वीआरजी कॉलेज में स्टूडेंट्स से कही।

उन्होने कहा कि हिंदी भाषा अंग्रेजी से बहुत कठिन है। लोग समझते हैं कि हिंदी को बड़ी आसानी से सीखा और बारीकी से जाना जा सकता है। अंग्रेजी बोलने को लेकर युवाओं में थोड़ा हेजिटेशन रहता है जिस कारण वे आती हुई अंग्रेजी भी नहीं बोल पाते। उन्होने बताया कि क्रिया में कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो तीनों फॉर्म में एक जैसे रहते हैं। एक्टिव और पैसिव वॉइस में अलग अलग यूज किया जाता है। इसका स्टूडेंट का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

CAREER TIPS

वीआरजी कॉलेज में आयोजित वर्कशॉप में छात्राओं से चर्चा करते एक्सपर्ट। फोटो: भास्कर