पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायरी लिखने से सुधरेगा हिंदी लेखन

डायरी लिखने से सुधरेगा हिंदी लेखन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीलेखन सुधारने का सबसे अच्छा तरीका है रोज डायरी लिखना। अगर आप रोज तीन से चार पेज भी लिखती हैं तो इससे हिंदी लेखन का अभ्यास होगा। साथ ही गलतियां भी सुधरेंगी।

यह बात केआरजी कॉलेज की हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राजरानी शर्मा ने कही। वे बुधवार को कॉलेज में भाषा सुधार एवं हिंदी की रोजगारपरक दिशाएं विषय पर आयोजित वर्कशॉप को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन हिंदी लेखन का अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ.तानसेन तिवारी ने छात्राओं को एंकरिंग के बारे में बताया। सेमिनार में डॉ. संध्या पांडे, डॉ. अवधेश चंसौलिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

हिंदीकी दशा भविष्य की चुनौतियों पर निर्भर

हिंदीसप्ताह के अंतर्गत एस एलपी कॉलेज में बुधवार को साहित्यकार से एक मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार महेश कटारे एडीएम तरुण भटनागर उपस्थित थे। इस अवसर पर हिंदी की वर्तमान दशा दिशा एवं भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने की। संचालन हिंदी विभाग की डॉ. अनुभा पांडेय ने किया।

COLLEGE EVENT

\\\"साहित्यकार से मिलिए\\\' कार्यक्रम को संबोधित करते साहित्यकार महेश कटारे।