सिर की नहीं, जुर्माने की चिंता
घरसे बिना हेलमेट के निकले लोग पुलिस की चेकिंग देख बीच रास्ते से ही लौट लिए। रविवार की शाम यह नजारा पड़ाव चौराहे पर दिखाई दिया। बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस के अभियान के तहत सुबह फूलबाग, पड़ाव, सिटी सेंटर और गोला का मंदिर चौराहे पर दो घंटे तक चेकिंग चली। शाम को यह अभियान पड़ाव चौराहे पर ही सिमटकर रह गया। सिटी सेंटर और तानसेन रेजीडेंसी तिराहे पर पुलिसकर्मी सक्रिय नहीं दिखाई दिए।
चेकिंग में पकड़े गए लोगों ने पुलिस के सामने तरह-तरह के बहाने बनाए जो कारगर नहीं हो सके। जिन लोगों ने अपने रसूख का उपयोग करना चाहा, उनके दस्तावेज भी चेक किए। डीएसपी ट्रैफिक अजय त्रिपाठी ने स्वयंसेवी संस्थाओं से भी इस अभियान में सहयोग मांगा है।
पड़ाव चौराहे पर डीएसपी से अपने पिता के पुलिस मंे होने की बात कहता युवक।
पुलिस ही बिना हेलमेट के: पड़ावचौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट लगाए निकलता पुलिसकर्मी। इसे पुलिस ने चेक नहीं किया।
पड़ाव चौराहे पर तैनात डीएसपी एसके समाधिया से एक युवक ने कहा कि उसके पिता पुलिस में हैं, उसे छोड़ दें। श्री समाधिया ने कहा कि अपने पिता से फोन पर बात करा दे। इस पर वह इधर-उधर देखने लगा।
50रुपए ही ले लो: थाटीपुरनिवासी सूरज को जब पुलिसकर्मियों ने पकड़ा तो उसने कहा- 100 रुपए नहीं हैं, 50 रुपए लेकर छोड़ दो। पुलिसकर्मियों ने इसकी बात नहीं मानी तो इसने सौ रुपए जुर्माना भर दिया।
लोले आया हेलमेट: एकयुवक संजय को जब पुलिस ने पकड़ा तो वह दोस्त से हेलमेट मांग कर ले आया। इसके बाद पुलिस ने हेलमेट लगाने की हिदायत देकर उसे छोड़ दिया।
अंकल! मेरे पापा पुलिस में हैं, मुझे छोड़ दो...
पड़ाव चौराहे पर चल रही चेकिंग देखकर कई बाइक सवार पड़ाव पुल से वापस लौट गए ताकि जुर्माने से बच सकें।
चेकिंग देखी तो बीच पुल से ही लौट गए...