पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र का एटीएम कार्ड बदला और निकाल लिए ~24 हजार

छात्र का एटीएम कार्ड बदला और निकाल लिए ~24 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. उपनगर ग्वालियर के तानसेन रोड पर एक इंजीनियरिंग छात्र का एटीएम कार्ड बदलकर उसके एकाउंट से झांसेबाज ने 24 हजार रुपए निकाल लिए। छात्र ने इसकी शिकायत ग्वालियर थाने में की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ठगी करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

धनबाद, बिहार के सचिन कुमार यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। वे तानसेन नगर में रहते हैं। 18 सितंबर की सुबह सचिन ने तानसेन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ से रुपए निकालने पहुंचे। रुपए निकालकर बैलेंस चेक करने के लिए दोबारा कार्ड को एटीएम में डाला, इस बीच एक और युवक एटीएम बूथ में गया।
जब सचिन का बैलेंस नहीं आया तो इस युवक ने कहा कि वह बताता है, इस एटीएम से कैसे बैलेंस पता चलेगा। इसके बाद उसने कार्ड एंटर करवाया और पासवर्ड भी। बैलेंस नहीं आया तो उसने कहा कि अभी सर्वर डाउन है। इसके बाद सचिन यहां से चला गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल फोन पर दस, दस और चार हजार रुपए निकाले जाने के मैसेज आए।