पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचडी के नए छात्रों का काेर्स वर्क एक अक्टूबर से शुरू होगा

पीएचडी के नए छात्रों का काेर्स वर्क एक अक्टूबर से शुरू होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पीएचडीप्रवेश परीक्षा काउंसिलिंग में पास होने वाले छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हालांकि अभी कुछ विषयों का रिजल्ट आना बाकी है। अब ऐसे छात्रों का कोर्स वर्क एक अक्टूबर से शुरू होगा। जेयू प्रशासन ने कोर्स वर्क का सिलेबस भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

जेयू प्रशासन ने निर्देश जारी कर कहा है कि छात्र रिसर्च सेंटर जेयू की फीस जमा कर दें। कोर्स वर्क करने वाले छात्रों को दो पेपर देने होंगे। पहला पेपर रिसर्च मैथडोलॉजी दूसरा पेपर रिव्यू ऑफ पब्लिश्ड रिसर्च इन रिलेवेंट फील्ड का होगा। दोनाें पेेपर 100-100 अंक के होंगे।