पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन मेला 29 से जीवायएमसी में

अग्रसेन मेला 29 से जीवायएमसी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रवाल महासभा ग्वालियर के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय अग्रसेन मेला 29 30 सितंबर को जीवायएमसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष विष्णु जैन, महामंत्री सुरेश बंसल, मेला संयोजक गोविंद दास अग्रवाल ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि इस मेले में अग्रवाल समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरैना सांसद अनूप मिश्रा करेंगे।