सुंदरकांड का हुआ पाठ
ग्वालियर| पितरोंकी आत्मशांति के लिए तारागंज स्थित टेकरी वाले हनुमान महारुद्र सेवा मंडल के तत्वावधान में रविवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में किया गया। श्राद्ध पक्ष में प्रतिवर्ष यह आयोजन रामायण मंडल द्वारा ज्ञात-अज्ञात पितरों की आत्मशांति के लिए सामूहिक रूप से किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुक्तिधाम के हॉल में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया।