पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्व पितृ तर्पण महायज्ञ कल

सर्व पितृ तर्पण महायज्ञ कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर मंगलवार को सर्व पितृ तर्पण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल प्रांगण में सुबह सात बजे से होगा। तर्पण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. एके वाजपेयी, योगेश उपाध्याय राजीव चड्डा ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जानकारी के अभाव में लोग विधि-विधान से तर्पण नहीं कर पाते, इसलिए तर्पण महायज्ञ में पूर्ण विधि-विधान से तर्पण का कार्य नि:शुल्क कराया जाता है। तर्पण के इच्छुक श्रद्धालुओं को अपने साथ एक लोटा, एक परात, एक चम्मच, एक तौलिया लाना अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को भारतीय परिधान में आना होगा।