केरला से बीएसएफ जवान का बैग चोरी
ग्वालियर| केरलाएक्सप्रेस से ग्वालियर रहे बीएसएफ जवान मुनेंद्र भदौरिया का बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने का पता उसे ट्रेन के झांसी पहुंचने से पहले चला। इसके बाद मुनेंद्र ने ग्वालियर पहुंचकर जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुनेंद्र की रिपोर्ट पर शून्य पर मामला दर्ज कर लिया है। बैग में मुनेंद्र के कपड़े, आई कार्ड सहित तमाम जरूरी दस्तावेज थे।
डेढ़घंटे खड़ी रही केरला: दिल्लीसे चलकर झांसी की ओर जा रही केरला पटरियों पर चल रहे काम के कारण डेढ़ घंटे तक अनंतपेठ पर खड़ी रही। अनंतपेठ के पास पटरियों पर काम चलने के कारण शाम को चार बजे से पांच बजे तक एक घंटे का ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के चलते माल गाड़िया भी रुकी रहीं।