पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा में शामिल नहीं करने पर किया हंगामा

परीक्षा में शामिल नहीं करने पर किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|सीबीएसई कीओर से रविवार को शहर के सात केंद्रों पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) का आयोजन किया गया। परीक्षा देने आए कुछ आवेदकों ने बड़ागांव स्थित मॉर्निंग स्टार स्कूल में हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि वह परीक्षा केंद्र में 9:25 बजे पहुंच गए थे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई थी फिर भी उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया। इस मामले में शिक्षकों का कहना था कि कुछ अावेदक समय पर परीक्षा देने नहीं अाए थे, इसलिए उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।