पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के पैरों के दर्द को गंभीरता से लें: डॉ. सुजाता

बच्चों के पैरों के दर्द को गंभीरता से लें: डॉ. सुजाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| बच्चोंके पैरों और जोड़ों में दर्द होता है और उसको बुखार के साथ शरीर पर चकत्ते रहे हैं, तो उसे गंभीरता से लें। यह बच्चों में गठिया रोग के लक्षण है। यह बात सर गंगाराम हॉस्पिटल की पीडियाट्रिक रोमेटोलॉजिस्ट डॉ. सुजाता सहाने ने रविवार को भारतीय बाल अकादमी की ग्वालियर शाखा द्वारा होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित सीएमई में बताई। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश उदेनिया ने बच्चों में लकबे की बीमारी पर व्याख्यान देते हुृए बताया कि बच्चों के दिल में छेद होने के कारण ब्रेन अटैक, लकबा जैसी बीमारी हो सकती है। नवजात शिशुओं में यह बीमारी अधिक होने की संभावना रहती है। इसलिए माता के गर्भ में आते ही उसका नियमित चेकअप कराना चाहिए। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. राहुल सप्रा ने स्वागत भाषण दिया। संचालन डॉ. ऊषा बांगा ने तथा आभार सचिव डॉ. मनोज बंसल ने किया। चेयरपर्सन डॉ. वायपी थावरानी और डॉ. रवि अंबे थे।