पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया

बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पाकिस्तानपीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट़्टो की ओर से दिए गए विवादित बयान से रविवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता भड़क गए। एबीवीपी ने इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी चौराहे पर शाम पांच बजे बिलावल भुट्टो का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नितेश शर्मा ने कहा कि बिलावल भुट्टो के इस तरह के बयान से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुतला दहन के दौरान विभाग प्रमुख शिवराज शर्मा, अनिल बौहरे, महानगर अध्यक्ष डॉ. नीती पांडेय, महानगर मंत्री नवनीत तोमर आदि मौजूद थे।

80छात्रों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण: एबीवीपीकी ओर से रविवार को अभ्यास वर्ग का अायाेजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। इसमें 82 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एबीवीपी के विजन, मिशन, एक्शन की अवधारणाओं के बारे में बताया गया।