पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छे वक्ता के लिए पहले अच्छे श्रोता बनें

अच्छे वक्ता के लिए पहले अच्छे श्रोता बनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभावशालीभाषण कला महत्वपूर्ण है। अच्छा वक्ता बनने के लिए पहले अच्छा श्रोता बनना जरूरी है। साथ ही दोस्तों के साथ ग्रुप में बोलने का अभ्यास करें। इससे आपको अपनी कमजोरी और स्ट्रेंथ का पता चलेगा। यह बात एक्सपर्ट संजय गुप्ता ने कही। वे रविवार को इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

एक्सपर्ट संजय गुप्ता ने कहा कि एक प्रभावशाली भाषण कला में बच्चों को जश्चर, पोश्चर, आई कान्टेक्ट, बोलने का तरीका, माइक संभालने का ढंग सीखना बहुत जरूरी है। सेमिनार में स्टूडेंट्स को अच्छी भाषणकला और उसकी शुरुआत की जानकारी दी गई।

इस दौरान स्टूडेंट्स को तात्कालिक भाषण देने के टिप्स देकर उनसे अभ्यास कराया गया। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर सीए संजय जैन, सिकासा अध्यक्ष सीए दीपक वाजपेयी, सीए सुमित कुमार अग्रवाल, सीए एनके शर्मा, अजय सिंघल के अलावा बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स उपस्थित थे।

ca seminar

सीए सेमिनार में स्टूडेंट्स को बोलने का अभ्यास कराते एक्सपर्ट। फोटो: भास्कर