तीन करोड़ दांव पर
कंडम हुआ मल्टीपरपज आर्ट काॅम्पलेक्स
सिटी सेंटर स्थित मल्टी परपज हॉल। इनसेट में हॉल की टूटी हुई सीलिंग।
ग्वालियर
सिटीसेंटरस्थित शिवाजी पार्क के पीछे सवा तीन करोड़ रुपए में तैयार मल्टी परपज आर्ट काॅम्पलेक्स भवन सवा तीन साल से बिना किसी उपयोग के कंडम हो रहा है। अभी भवन का फिनिशिंग वर्क होना है, लेकिन संस्कृति विभाग 57 लाख रुपए की किस्त रिलीज नहीं कर रहा है। भवन के निर्माण के लिए अधिकृत एजेंसी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) सवा तीन साल से ये राशि मांग रहा है। पैसों के अभाव में ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। >शेषपेज-3