- Hindi News
- जीवाजी क्लब में कल चुना जाएगा मिस्टर एमपी
जीवाजी क्लब में कल चुना जाएगा मिस्टर एमपी
ग्वालियर| ग्वालियरडिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन जीडीबीबीए के तत्वावधान में शनिवार को जीवाजी क्लब में मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियन ऑफ चैंपियन का आयोजन किया जाएगा। संगीत की मधुर धुन पर विभिन्न वजन वर्ग में होने वाली इस चैंपियनशिप में मिस्टर एमपी को 11 हजार रुपए के नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं बेस्ट पोजर को 51 सौ रुपए नकद और ट्रॉफी मिलेगी। यह जानकारी जीडीबीबीए के अध्यक्ष शिववीर भदौरिया और सचिव जहीर खां पठान ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता में संयुक्त रूप से संवाददाताओं को दी। अध्यक्ष ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव महासचिव शैलेंद्र व्यास को आमंत्रित किया गया है। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ शाम साढ़े चार बजे नव निर्वाचित महापौर विवेक शेजवलकर के मुख्यातिथ्य में होगा। अध्यक्षता कलेक्टर पी. नरहिर करेंगे। सचिव जहीर खां ने बताया कि चैंपियनशिप के समापन अवसर पर निगमायुक्त अजय गुप्ता बॉडी बिल्डरों को पुरस्कृत करेंगे।