पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र महिला हाॅकी अकादमी चैंपियन

मप्र महिला हाॅकी अकादमी चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधी खेल अभियान के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय महिला हाॅकी प्रतियोगिता में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की टीम चैंपियन बनी। उन्होंने गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उत्तरप्रदेश काे 2-0 से शिकस्त देकर विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कर्नाटक के चित्रदुर्गा में खेली गई इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंतिम दिन मप्र हॉकी अकादमी और उप्र की टीम आमने-सामने हुईं। इस रोमांचक मुकाबले में मप्र की टीम ने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बनाकर जीत के इरादे दिखा दिए थे। मैच में प्रारंभ से ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने के लिए ताबड़तोड़ हमले बोले। इसी बीच मप्र की दीक्षा को मैच के 15 मिनट में एक पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। दीक्षा ने इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए विपक्षी टीम का गोल तख्ता बजा दिया। मप्र ने दीक्षा के इस गोल से केवल 1-0 की बढ़त बनी ली, बल्कि मैच में तेजी भी ला दी। इसके बाद उप्र जहां इस बढ़त की बराबरी करने के लिए खेलती नजर आई, जबकि मप्र का प्रयास इस बढ़त को बरकरार रखना था। हालांकि मप्र अपने इस प्रयास में सफल भी रही। पहले गोल के बाद मैच में सात मिनट का खेल खत्म हुआ ही था कि उपासना ने एक शानदार मैदानी गोल ठोक अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

इसके बाद मैच दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं और मैच का पहला हाफ मप्र के पक्ष में रहा। मध्यांतर पश्चात के खेल में उप्र ने एक बार फिर मैच में वापसी करने के लिए अचूक प्रयास किये। लेकिन मप्र की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद अंतिम समय तक यही स्थिति रही और मैच 2-0 के अंतर से मप्र के पाले में चला गया।