पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीयम विद्या निकेतन फाइनल में

भारतीयम विद्या निकेतन फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मालवाकप इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में किडीज कॉर्नर और भारतीयम विद्या निकेतन की भिड़ंत होगी। किडीज कॉर्नर की टीम बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर पहले ही खिताबी दौड़ में जगह बना चुकी है। वहीं भारतीयम ने भी गुरुवार को खेले एकतरफा मुकाबले में डीपीएस रायरू को 27 रन से हराकर फाइनल के लिए अपनी चुनौती पेश की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को तीसरे स्थान के लिए आरकेवीएम और डीपीएस रायरू की टीम आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट में भारतीयम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 आेवर में 130 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस की टीम 103 रन बनाकर सिमट गई। विजयी टीम की तरफ से आकाश शर्मा मैन ऑफ मैच रहे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए 31 रन की उपयोगी पारी खेली।