यंग बॉयज अकादमी की टीम घोषित
ग्वालियर| देहरादूनमें खेले जाने वाले ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए यंग बॉयज क्रिकेट अकादमी ने अपनी टीम घोषित कर दी है। अकादमी के सचिव संजय धाकड़ पापरी ने बताया कि चयनित अंडर 18 टीम की कमान आनंद दंडोतिया के हाथ में रहेगी। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्यों में अचल अग्रवाल, रवींद्र साहु, दिलीप सिंह, अभिषेक परिहार, शुभम सिंह, अजय गोस्वामी, सौरभ झा, आकिब अहमद, अनुज कौरव, गोविंद कुशवाह, स्वप्निल तांबे, रवि मल्होत्रा, रोहित कुशवाह, अक्षय तिवारी, गजेंद्र रजक और करन सिंह के नाम शामिल हैं। टीम के साथ मैनेजर बतौर नीरज तिवारी मौजूद रहेंगे।