फ्री हेल्थ कैंप आज
सिटी रिपोर्टर } फैमिलीप्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच और नारोलिया परमार्थ न्यास की ओर से फ्री हेल्थ कैंप 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह हेल्थ कैंप बहादुरपुर में सुबह दस से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका शुभारंभ कलेक्टर पी. नरहरि करेंगे। इस फ्री हेल्थ कैंप में नाक, कान, गला, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग और हड्डी रोग के विशेषज्ञ शामिल होंगे।