कबाड़े में फेंकी लाखों की दवाएं
जनतासे वसूले गए टैक्स के पैसों से खरीदी गई दवाएं आॅपरेशन का सामान मरीजों को नि:शुल्क दिया जाना था, लेकिन डाॅक्टरों की लापरवाही से ये बिना उपयोग के ही एक्सपायर हो गया। इस गड़बड़ी पर पर्दा डालने के लिए जिम्मेदार अफसरों ने एक्सपायरी दवाओं का जखीरा बोरों में भरकर कबाड़ में छिपा दिया है। बोरों में भरी अधिकतर दवाएं इस वर्ष मई-जून माह में एक्सपायर हो चुकी हैं। अस्पताल के एक जागरूक कर्मचारी की सूचना पर डीबी स्टार टीम ने इसकी लाइव रिकार्डिंग की। >शेषपेज 2