पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिपाशा किसके साथ शुरू करंेगी िबजनेस?... Pg12

बिपाशा किसके साथ शुरू करंेगी िबजनेस?... pg12

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिपाशा किसके साथ शुरू करंेगी िबजनेस?... pg12

हेल्थडीवीडी लॉन्च कर चुकीं बिपाशा अपना दूसरा हेल्थ प्रोजेक्ट शुरू कर रही हंै। इसके तहत वे अपना पहला फिटनेस सेंटर मुंबई में लॉन्च करेंगी।

शहर सरकार के लिए फायदे की सड़क

शहर की व्यस्ततम सड़कों पर हर तरफ गड्ढे हैं, लेकिन शहर सरकार को जीरो ट्रैफिक वाली सड़क की ज्यादा चिंता है। जिले के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया की हाल ही में हुई ग्वालियर यात्रा के दौरान शहर सरकार ने तारागंज से हनुमान बांध वाली सड़क का शिलान्यास कराया। जनता के पैसों से अब यहां बेहतरीन सड़क बनेगी लेकिन इसका फायदा आम आदमी से ज्यादा शहर सरकार के रिश्तेदार बिल्डरों को मिलेगा। जिन सड़कों पर ट्रैफिक ज्यादा है या जहां जाम जैसी स्थिति है, उनको छोड़कर मामूली ट्रैफिक वाली इस सड़क को बनाने का औचित्य इंजीनियरों की भी समझ में नहीं रहा है। दरअसल, शहर के विकास की जिम्मेदारी संभालने के लिए जनता ने जिन्हें चुना था, उनका परिवार इस रोड पर एक बड़ी टाउनशिप बना रहा है। आसपास के रास्ते बंद कर कुछ सरकारी जमीन को हथियाकर बनाई जा रही इस टाउनशिप की मंजूरी भी बड़ी सिफारिश दबाव से मिली है। इस गेट बंद टाउनशिप में प्रॉपर्टी के बेहतरीन रेट मिल सकें, इसके लिए सड़क को मंजूरी दी गई है। कोई विवाद हो और सारा कार्य निष्पक्ष लगे, इस बात को ध्यान में रखकर प्रभारी मंत्री की भी इस पर मोहर लगवा ली गई है। {खबरची