पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमारी इंजीनियरिंग को करते हैं सभी सलाम

हमारी इंजीनियरिंग को करते हैं सभी सलाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशभरकी ज्यादातर टेक्सटाइल मिलों में डिजाइनिंग वर्क के लिए जिस मशीन का यूज हाेता है, उसे हमारे शहर के इंजीनियर ने डिजाइन की। कम्युनिकेशन में ऑप्टीकल का भी यूज किया जा सकता है, इसकी रिसर्च भी शहर मेें पढ़ाई कम्पलीट करने वाले इंजीनियर ने की। यह कुछ ऐसे उदाहरण हैं जिनकी बदौलत देशभर में हमारे इंजीनियर के बनाई मशीनरी से लेकर उनकी कार्यशैली सभी के लिए मिसाल बन गई। इंजीनियरिंग-डे के अवसर पर शहर के कुछ ऐसे ही इंजीनियर से सिटी भास्कर ने चर्चा की। इनका कहना है कि इंजीनियर का काम तकनीक के साथ दूरगामी सोच का होता है। इसलिए निरंतर कुछ नया करने प्रयास करने की बदौलत मुकाम हासिल किया है।

Áगोरखी गेट-राजपूतानाशैली

Áडाकघर- इटेलियन शैली

Áएसबीआई-रोमन-शैली

Áविक्टोरिया मार्केट-विक्टोरिया

Áगवर्नमेंट प्रेस-परशियनशैली

Áटाउनहॉल- सउदी अरब शैली

ये हैं सिटी में इंजीनियरिंग के नायाब उदाहरण

राजेंद्र सिंह भदौरिया, इंजीनियर

केजीएस तोमर, इंजीनियर

प्रो. आरके शेवगांवकर

डायरेक्टरआईआईटी दिल्ली

राधाकृष्ण खेतान, इंजीनियर

गांव में शुरू कराई वाटर सप्लाई

चंबल नदी के किनारे बसे गांव और सबलगढ़ में साइफन सिस्टम से विकास खंड में 1984 वाटर सप्लाई की व्यवस्था शुरू कराई। इससे पहले चंबल नदी और सबलगढ़ के आस-पास के गांवों में वाटर सप्लाई के लिए लोग कुएं पर निर्भर थे। इन क्षेत्रों में डेढ़ सौ फीट से ज्यादा गहराई पर पानी था। इसके लिए बिना सरकारी सहयोग के गांवों वालों के लिए यह व्यवस्था कराई।

15 दिन में ही कराया डैम का मेंटेनेस

बात वर्ष 1999 की है, उस समय मेरी पोस्टिंग मुरैना में हुई। चार्ज लेने के कुछ दिनों बाद ही सूचना आई कि पिलौआ डैम टूट गया है। उस समय शासन के पास इस डैम के लिए पर्याप्त बजट नहीं था, साथ ही कम समय में इसे सही करना था। इसके बाद डैम को कम काॅस्ट में 15 दिन में सही कराया। इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से विशेष बधाई पत्र मिला।

कम्युनिकेशन में रिसर्च से मिली पहचान

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद मुझे रिसर्च करने में दिलचस्पी थी, इसलिए ऑप्टीकल कम्युनिकेशन और डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग के क्षेत्र को चुना। इस रिसर्च के आधार पर आईट्रिपलईईई की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही युवाओं के लिए इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेब एंड ट्रांसमिशन लाइंस फॉर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर