पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समापन पर कैडेट्स का सम्मान

समापन पर कैडेट्स का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबका भंगड़ा और गुजरात का गरबा। राजस्थान का कालबेलिया और मध्यप्रदेश का लांगुरिया। डांस के यह अलग-अलग फॉर्म को परफॉर्म किया एनसीसी कैडेटों ने। पांच सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित एनसीसी कैंप में ग्वालियर एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर बिनोद दत्ता कैंप कमांडेंट एसएस चोपड़ा ने एनसीसी कैंप से होने वाले फायदे के साथ जॉब में इसके बिनीफिट भी बताए। इसमें ग्वालियर, मुरैना, जौरा, सबलगढ़, जबलपुर, सागर, भोपाल से 400 से ज्यादा कैडेटों ने भाग लिया। समारोह में मुख्यरूप से विधायक नारायण सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय पार्षद खुशबू गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, डॉ. नामधारी मौजूद थे।

ncc camp