सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
मलयालमकिस राज्य की भाषा है, मैरीकॉम किस खेल से संबंधित हैं और रग्बी खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं। कुछ ऐसे ही प्रश्नों के उत्तर देकर छात्रों ने अपना टैलेंट परखा। अवसर था महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित क्विज कॉम्पटीशन का। सेंट्रल लाइब्रेरी में रविवार को भ्रांति निवारण संस्था की ओर से विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के छात्रों के लिए क्विज कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। कॉम्पटीशन में कक्षा बारह और ग्रेजुएशन के पचास छात्रों ने हिस्सा लिया। कॉम्पटीशन का रिजल्ट 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था की आेर से डॉक्टर भारतेंदु शुक्ल और बद्रीप्रसाद पुरोहित को शॉल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से पत्रकारिता पर प्रशिक्षण और हिन्दी भाषा शुद्धिकरण परीक्षण का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान स्वरूप चैतन्य ने की। संचालन संस्था सचिव डॉ. भारती पुजारी, आभार प्रकट पुस्तकालय अध्यक्ष एके सिंह ने किया।
city brief
क्विज में परखी नॉलेज
प्रतिभाएं हुईं सम्मानित