दिखावा नहीं, काम करने से बनती है इमेज
किसीभी काम में दिखावा नहीं करना चाहिए। अगर आपको पब्लिक इमेज बनानी है तो जमीनी जुड़ाव रखने के साथ ही बेहतर कार्य करना होगा। आपका कार्य एेसा होना चाहिए जिससे सभी को संतुष्टि हो। यह बात दिल्ली से आए रोटरी के असिस्टेंट कोआर्डिनेटर रमेश अग्रवाल ने कही। वे रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप और पब्लिक इमेज विषय पर आयोजित सेमिनार को संबाेधित कर रहे थे।
सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आए रोटरी कोआर्डिनेटर विजय जालान मौजूद रहे। इस अवसर पर रमेश अग्रवाल ने कहा कि पब्लकि इमेज के लिए बेहतर कार्य के साथ-साथ आपका कम्युनिकेशन भी अच्छा होना चाहिए। इसके लिए आप सभी ग्रुप में डिस्कशन करें। ऐसा करने से आपको अपनी कमजोरी और अच्छाइयों का पता चलेगा। सेमिनार में बीकानेर से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल माहेश्वरी एवं जोधपुर से डिस्टिक्ट गवर्नर इलेक्ट अनिल बेनीवाल उपस्थित थे। सेमिनार में प्रदेश भर के साथ साथ आसपास के राज्यों से भी रोटरी सदस्यों ने भाग लिया।
मेंबरशिप और पब्लिक इमेज पर रोटरी के अनिल माहेश्वरी, आरएस राठी, अनिल बेनीवाल, भूपेंद्र जैन, वी के गंगवाल,बीबी भार्गव, सतीश अजमेरा क्रांति मेहता ने अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि विजय जालान ने कहा कि क्लब में आने वाले नए मेंबर को अपने साथ जोड़े तो उनकेे सुख और दुख में भी साथ रहें। ऐसा हो कि मीटिंग और सेमिनार तक ही सभी सदस्य एक साथ रहें और फिर मिलें।
नए सदस्य के सुख-दुख बांटें
होटल रीजेंसी में हुए पब्लिक इमेज कार्यक्रम में उपस्थित क्लब के पदाधिकारी सदस्य। फोटो:भास्कर
CLUB SEMINAR