पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की शिक्षा से कोई समझौता करें

बच्चों की शिक्षा से कोई समझौता करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीरिपोर्टर ग्वालियर

निर्माणकार्य कल पर छोड़े जा सकते हैं पर बच्चों की तालीम नहीं। जब हमारे बच्चे अच्छी तालीम लेकर श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे, तभी देश सही मायने में खुशहाल होगा। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने कही। वे रविवार को अंजुमन तहजीब इत्तेहाद संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। जेयू के गालव सभागार में आयोजित समारोह में विभिन्न समुदाय की 117 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारी एके खान ने संस्था के कार्यकलापों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक आरएल वर्मा तथा अरुण कुमार गुरफान अहमद सहित लोग उपस्थित रहे।

गालव सभागार में आयोजित समारोह में छात्रा को सम्मानित करतीं मंत्री माया सिंह।

AWARD EVENT