पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में नर्सरी के रजिस्ट्रेशन शुरू प्वाइंट के अाधार पर मिलेगा एडमिशन

स्कूलों में नर्सरी के रजिस्ट्रेशन शुरू प्वाइंट के अाधार पर मिलेगा एडमिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्कूलोें ने नर्सरी एडमिशन की नई गाइडलाइन तैयार कर ली है। इस बार सीबीएसई स्कूलों ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह से स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू जाएगी। एडमिशन के लिए स्टूडेंट का 100 प्वाइंट के आधार पर सेलेक्शन होगा। इनमें सिबलिंग के सबसे ज्यादा 50 प्वाइंट होंगे। जबकि जेंडर, नेबरहुड, डिस्टेंस, हेल्थ और एल्युमिनाई के दस-दस प्वाइंट रहेंगे। इसके अलावा कुछ स्कूलों ने सिंगल गर्ल चाइल्ड और एल्युमिनाई की फीस में भी कटौती करने का निर्णय भी लिया है।

फीसमें मिलेगा कंसेशन

ग्वालियरग्लोरी स्कूल की डायरेक्टर अनीता वाधवानी का कहना है कि एल्युमिनाई और सिबलिंग को पहली प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन मिलेगा। ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया का कहना है कि गर्ल चाइल्ड और एल्युमिनाई को फीस में कन्सेशन दिया जाएगा। देहली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुनील भल्ला का कहना है कि एडमिशन के दौरान पैरेंट्स का एजुकेशन लेवल और बैकग्राउंड्स को भी चेक किया जाएगा।

ये डॉक्यूमेंट होते हैं जमा

-निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड या वोटर आई कार्ड आदि )

- मेडिकल सर्टिफिकेट ( बच्चे की हेल्थ और टीकाकरण रिपोर्ट )

- जन्म प्रमाण पत्र

- प्ले स्कूल का उपलब्धि रिकॉर्ड

- फैमिली फोटो

- बच्चे की पासपोर्ट फोटो

एेसे समझें प्वाइंट सिस्टम

50%सिबलिंग

10%जेंडर(पुत्री-20, पुत्र-10)

10%नेबरहुड

10%डिस्टेंस(3 किमी)

10%हेल्थमें गुड

10%एल्यूमिनाई

स्कूल रजिस्ट्रेशन सीटें

ग्वालियरग्लोरी स्कूल 25 दिसंबर तक 60

प्रगति विद्या पीठ 20 दिसंबर से 10 जनवरी 2015 तक 36

भारतीय विद्या निकेतन 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2015 45

डीपीएस रायरू 5 जनवरी से 10 जनवरी 2015 29

ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2015 तक 45

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल 1 दिसंबर से 10 जनवरी 2015 तक 27

सेंट्रल अकेडमी 1 जनवरी से 15 जनवरी 2015 तक 40

जीडी गोयनका स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2015 तक 35

वीनस पब्लिक स्कूल 1 जनवरी से 30 जनवरी 2015 तक 32

माउंट लिटरेरा जी स्कूल 1 जनवरी से 30 जनवरी 2015 तक 30

मॉर्निंग स्टार स्कूल 1 जनवरी से 30 मार्च 2015 तक 80

25 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन

5 से 20 प्रतिशत तक मि