एक सप्ताह से भरा है छत पर पानी
एनआरसीप्रभारी डॉ. पीके जैन ने चार महीने पहले ही वार्ड में पानी टपकने की सूचना सिविल सर्जन को दी थी। सिविल सर्जन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर छत का रिनोवेशन कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने इंजीनियरों को और उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
दो सप्ताह पहले रोगी कल्याण समिति की बैठक में एनआरसी की बिल्डिंग के रिनोवेशन के लिए 3.27 लाख का एस्टीमेट दे दिया। कलेक्टर ने इस एस्टीमेट को अधिक मानते हुए रिजेक्ट करके अधिकारियों से मेंटेनेंस कराने के लिए कहा। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने ध्यान ही नहीं दिया।