पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा का नाम पूछने पर दो पक्षों में मारपीट, दौड़ा दौड़ाकर पीटा

छात्रा का नाम पूछने पर दो पक्षों में मारपीट, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग में सोमवार को एक छात्रा का नाम पूछे जाने पर छात्रों के दो गुटों में लात-घूंसे चल गए। बीबीए के छात्रों ने प्रेस्टीज कॉलेज के एमएएम के छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि प्रॉक्टर को बीच-बचाव करना पड़ा तब मामला शांत हुआ।
इसके बाद बीबीए फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र गौरव मिश्रा ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से शिकायत की। छात्र का आरोप था कि प्रेस्टीज कॉलेज के छात्रों ने उसके साथ मारपीट की है। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

जेयू के मैनेजमेंट विभाग में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे प्रेस्टीज कॉलेज के मास्टर ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट (एमएएम) दूसरे सेमेस्टर के छात्र परीक्षा देने आए थे। जेयू के मैनेजमेंट विभाग से बीबीए कर रहे छात्र गौरव मिश्रा ने बताया कि वह क्लास रूम में बैठा था। तभी प्रेस्टीज कॉलेज के एमएएम के छात्र वहां आए और क्लास की एक छात्रा का नाम पूछा। नाम बताने से मना किया तो ये लोग गौरव को क्लास से बाहर ले गए।
इसके बाद गौरव बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। तभी कुछ सीनियर छात्र गए तब उसे छोड़ा। इस दौरान बीबीए के छात्र बड़ी संख्या में गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान शिक्षक छात्र तमाशबीन बने खड़े रहे।

बीबीएके छात्रों पर हो सकती है कार्रवाई: बीबीएकोर्स के संयोजक प्रो. उमेश होलानी ने मारपीट में शामिल छात्र शिवराज सिंह यादव, शैलेंद्र गुर्जर, राजा गुर्जर, करनेंद्र का नाम लिखकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दिया है। बोर्ड इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

प्रॉक्टर बोले- विश्वास नहीं तो इस्तीफा दे दूंगा

ग्वालियर| मेरेऊपर 307 लगी है। कल से कॉलेज में दिखाई नहीं देना। यह कहते हुए एक छात्र को डंडों से इतना पीटा कि उसका सिर फट गया। सिर में दो टांके आए हैं। इस तरह के आरोप एनएसयूआई से जुड़े बीकॉम थर्ड ईयर के छात्र अजय गुर्जर ने बीकॉम के छात्र संदीप राय पर लगाए हैं।
वहीं संदीप के साथी एबीवीपी के छात्र नेता अनिल कांत का कहना था कि कॉलेज में छात्राओं पर कुछ लड़के कमेंट करते थे। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। अजय के साथियों ने संदीप उसके साथ मारपीट की है। दोनों पक्षों ने जनकगंज थाने में म