धूप खिली, उमस ने किया बेचैन
धूप खिली, उमस ने किया बेचैन
ग्वालियर| बारिशनहीं होने के कारण गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। सोमवार को दिनभर तीखी धूप रही। इससे लोग परेशान नजर आए। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़त के साथ 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 77 फीसदी रही। यह सामान्य से एक फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 58 फीसदी रही। यह सामान्य से चार फीसदी कम रही।
स्थान:जयेंद्रगंज।समय: दोपहर12 बजे।