पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाट के लिए सब्जी की व्यवस्था में जुटे किसान

हाट के लिए सब्जी की व्यवस्था में जुटे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. इस मौसम में किसानों के खेत में सब्जी की वैरायटी कम है, इसलिए वे 25 सितंबर से चालू हो रही हाट के लिए सब्जी की जुगाड़ में जुटे हैं। सोमवार को तीन और गांवों के किसानों से उद्यानिकी विभाग के अफसरों से संपर्क किया। पहले पंजीयन करा चुके दो गांव के किसानों की बैठक भी हुई। इसमें हाट की तैयारियों पर चर्चा की गई।

उद्यानिकी विभाग के दफ्तर में सोमवार को बिलौआ, संदलपुर रुद्रपुरा के किसानों ने संपर्क किया। ये भी महू अकबरपुर की तरह समूह बनाने के इच्छुक हैं। दूसरी तरफ अकबरपुर महू के भी कुछ किसान उद्यानिकी विभाग के अफसरों के पास पहुंचे। इन्होंने हाट बाजार की तैयारियों पर सहायक संचालक से चर्चा की।
सब्जी किसानों की हाट को लेकर अकबरपुर, महू के समूह अध्यक्ष राम अख्तियार सिंह, भूप सिंह ध्रुव सिंह तोमर ने बताया कि इस मौसम में खेतों में ज्यादा वैरायटी की सब्जी नहीं है। अभी केवल लौकी, तोरई ही खेत में है। तोरई की बेल भी अब पुरानी हो चुकी है, इसलिए ज्यादा फल नहीं दे रही है। तीन में से दो अध्यक्ष सब्जी के बीज, खासकर आलू के बीज को लेकर शमशाबाद गए हुए हैं।
इन्होंने कहा कि वे जल्द तैयार होने वाली पालक, मूली, आलू प्याज आदि की फसल लेंगे। अध्यक्षों ने बताया कि केवल दो महीने की दिक्कत है, इसके बाद तो सब्जी की पैदावार बढ़ जाएगी, तब तक वे दूसरे किसानों से सब्जी लेकर हाट में पहुंचेंगे। किसानों की हाट को लेकर सहायक संचालक उद्यानिकी ने कहा कि यदि बिलौआ, संदलपुर के किसानों का समूह बन जाता है तो दूसरी हाट कंपू में चालू की जा सकती है।