- Hindi News
- मुंबई के लिए 20 से प्रति शनिवार चलेगी स्पेशल ट्रेन
मुंबई के लिए 20 से प्रति शनिवार चलेगी स्पेशल ट्रेन
ग्वालियर| दीपावलीके त्योहार को देखते हुए ग्वालियर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी, मुंबई) तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 20 सितंबर से हर शनिवार लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चलेगी। इससे पहले स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर को एलटीटी से ग्वालियर के लिए रवाना होगी। दीपावली पर भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़े इसको लेकर यह निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन एलटीटी से चलकर शनिवार सुबह 11.45 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और इसी दिन दोपहर 1.30 बजे एलटीटी रवाना होगी। इस ट्रेन के एलटीटी से ग्वालियर के बीच कुल चार फेरे होंगे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इसके फेरों में वृद्धि की जा सकती है। वहीं निजामुद्दीन स्टेशन से लोकमान्य तिलक तक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना भी बनाई जा रही है।