पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईटेंशन लाइन टूटी, घरों में उपकरण फुंके

हाईटेंशन लाइन टूटी, घरों में उपकरण फुंके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| सिटीसेंटर स्थित सरस्वती नगर में किशोर न्यायालय के सामने सोमवार रात 10.15 बजे शार्ट सर्किट से हाइटेंशन लाइन के तार तेज आवाज के साथ टूट कर गिर गई। इससे लगभग दो दर्जन घरों में अचानक हाई वोल्टेज आगय गया, जिससे घरों के मीटर उपकरण फुंक गए।

देर रात तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली अमला रात तक तार लाइन दुरुस्त करने में जुटा रहा। तार टूटकर नीचे गिरते ही रास्ता भी बाधित हो गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली अफसरों को सूचना दी। घटना के वक्त मौके पर कोई नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा टल गया।