- Hindi News
- वाणिज्यिक कर अफसर तो छापा डालेंगे ही ट्रकों की जांच करेंगे
वाणिज्यिक कर अफसर तो छापा डालेंगे ही ट्रकों की जांच करेंगे
ग्वालियर| वाणिज्यिककर विभाग के अफसरों ने महानगर में ट्रकों की जांच छापामार कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। यह कदम उन्होंने रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में वाणिज्यिक कर अफसर के साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर द्वारा की गई अभद्रता को लेकर उठाया है।
सहायक आयुक्त जलज रावत ने बताया कि जबलपुर में पदस्थ वाणिज्यिक कर अफसर दयाशंकर अहिरवार कुछ दिन पहले रीवा जिले के गोविंदगढ़ में रात में ट्रकों की जांच कर रहे थे। इस दौरान थाने के सब इंस्पेक्टर श्री वर्मा ने श्री अहिरवार के साथ मारपीट कर अभद्रता कर दी और उन्हें थाने में बैठा लिया। इसके बाद रोके गए ट्रकों को छोड़ दिया। श्री अहिरवार के साथ हुई घटना से प्रदेश के सभी वाणिज्यिक कर अफसरों में आक्रोश बना हुआ है। इस मामले को लेकर सिटी सेंटर स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि वाणिज्यिक कर अधिकारी तो शहर में छापामार कार्रवाई करेंगे, ट्रकों की जांच। उन्होंने अपने अफसर के साथ अभद्रता करने वाले सब इंस्पेक्टर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ राजस्व वसूली की मांग की है।