पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस विधायक के बेटे ने किया सरेंडर, फर्जी तरीके से लिया था प्रवेश

कांग्रेस विधायक के बेटे ने किया सरेंडर, फर्जी तरीके से लिया था प्रवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरमेडिकल कॉलेज के 2009 बैच के फर्जी छात्र अनूपपुर के कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को के बेटे अमितोष कुमार ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद एसआईटी ने इसे गिरफ्तार किया। इस पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। एसआईटी ने एक ऐसे डेंटल डॉक्टर को भी रिमांड पर लिया है, जिसने सागर ग्वालियर के दो छात्रों का फर्जी तरीके से पीएमटी के जरिए एमबीबीएस में सेलेक्शन कराया था।

पूछताछ में अमितोष कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2009 में भोपाल के एमपी नगर में पीएमटी की कोचिंग कर रहा था। वहीं उसका संपर्क पीएमटी में फर्जी ढंग से सेलेक्शन कराने वाले गिरोह से हुआ। गिरोह के एक सदस्य ने बताया कि वह दो लाख रुपए में बिना परीक्षा दिए पीएमटी में सेलेक्शन करा देगा। उसने उससे दो फोटो और खाली फॉर्म मांगा था, जो कि अमितोष ने उसे दे दिए। फाॅर्म में अमितोष का सेंटर सतना भरा गया। लेकिन वह परीक्षा देने नहीं गया। किसी सॉल्वर को उसकी जगह बैठाया गया था। पीएमटी में सेलेक्शन होने के बाद अमितोष को गजराराजा मेडिकल काॅलेज में प्रवेश मिल गया।

दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर

विधायकका बेटा अमितोष कुमार और डेंटल डॉ. रैलास सेनानी को जेएमएफसी महेश कुमार झा की कोर्ट ने सोमवार को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडीपीओ रितेश गोयल ने तर्क रखा कि उक्त आरोपियों से दस्तावेज जब्त करने हैं। साथ ही फर्जीवाड़े के संबंध में पूछताछ भी की जानी है। इसलिए उक्त आरोपियों का पुलिस रिमांड दिया जाए। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 18 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने एक अन्य आरोपी अतुल शर्मा को जेल भेजने के निर्देश दिए।

एसआईटी की टीम बड़वानी में पदस्थ डेंटल डॉक्टर पीएमटी के दलाल रैलास सैनानी पुत्र धन सिंह सैनानी निवासी सेंधवा बड़वानी को प्राेटेक्शन वारंट पर लेकर आई है। सैनानी ने सागर ग्वालियर में दो छात्रों का पीएमटी के माध्यम से फर्जी तरीके से एमबीबीएस में सेलेक्शन कराया था। जीआर मेडिकल काॅलेज में वर्ष 2009 बैच के छात्र धीरज पटेल निवासी बड़वानी को पुलिस ने गत माह गिरफ्तार किया था। धीरज पटेल ने पूछताछ में बताया था कि उसके समाज के रैलास सैनानी इंदौर के शासकीय डेंटल काॅलेज में वर्ष 2004 बैच का छात्र था। रैलास सैनानी ने धीरज को बताया था कि वह उसका तीन लाख रुपए में पीएमटी में सेलेक्शन करा देगा। रैल