पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसआईटी ने डीन के पास भेजी 18 छात्रों की जानकारी

एसआईटी ने डीन के पास भेजी 18 छात्रों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| गजराराजामेडिकल कॉलेज के सत्र 2009 के 18 संदिग्ध छात्रों की जानकारी स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम ने सोमवार को डीन डॉ. जीएस पटेल को भेज दी है।

गजराराजा मेडिकल कॉलेज के सत्र 2009 के 21 संदिग्ध छात्रों को सागर फोरेंसिक लैब ने संदेह का लाभ दिया था। इन छात्रों के खिलाफ भी कॉलेज प्रशासन ने अन्य संदिग्ध छात्रों के साथ एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें से 18 छात्रों को छोड़कर शेष तीन छात्रों के बारे में एसआईटी ने पूर्व में लिखकर दिया था कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं ,जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इन छात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बीते सप्ताह डीन ने शेष बचे 18 छात्रों की जांच रिपोर्ट एसआईटी से मांगी थी। एसआईटी ने सोमवार को 18 छात्रों की प्रारंभिक रिपोर्ट एक लिफाफे में भेजी है। एसआईटी ने प्राथमिक रिपोर्ट के साथ यह भी बताया है कि इन छात्रों के दस्तावेज उन्होंने जांच के लिए गांधी नगर फोरेंसिक लैब भेजे हैं वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही सौंपी जाएगी। एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने एक्शन कमेटी की बैठक बुलाई है। यह बैठक मंगलवार को होगी। इसमें एसआईटी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।