- Hindi News
- अगर हिंदी चली गई तो देश पहचान खो देगा: अनुरागी
अगर हिंदी चली गई तो देश पहचान खो देगा: अनुरागी
हिंदीदेश की पहचान है। अगर देश से हिंदी भाषा चली गई तो यह देश भी अपनी पहचान खो देगा। जैसे हमने संस्कृत भाषा को आम जिंदगी से छोड़ा, तब से मानव के मन में अशांति और दुख भरा है। इसलिए नई पीढ़ी के बीच साहित्यकारों को जाकर संवाद करना पड़ेगा। यह विचार गीतकार रामप्रकाश अनुरागी ने सोमवार को हनुमान चौराहा स्थित लक्ष्मीबाई स्मारक हायर सेकंडरी स्कूल की ओर से आयोजित सम्मान एवं गीतकार सम्मेलन में व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्राचार्य एलएस त्यागी को उनकी सामाजिक एवं शैक्षणिक सेवाओं के लिए रामसेवक शर्मा एवं दिनेश वाकणकर ने शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर गीतकार सम्मेलन के अध्यक्ष रामप्रकाश अनुरागी, जयंती अग्रवाल, ब्रजेश चंद्र, प्रकाश मिश्र, घनश्याम भारती, राजेश शर्मा अौर पीयूष चतुर्वेदी ने गीत पाठ किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. शिव बरुआ ने किया। कार्यक्रम का संचालन संजय अदालत वाले ने किया।