पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री ने दिए अिधकारियों को जांच के आदेश

मंत्री ने दिए अिधकारियों को जांच के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी गए खिलाड़ियों को बदइंतजामी का शिकार होना पड़ा था। स्पर्धा की समाप्ति के बाद घर लौटते समय उन्हें एक दिन पहले ही ट्रेन में चढ़ा दिया गया ओर टीटीई ने उन्हें रास्ते में ही उतार दिया। इस संबंध में डीबी स्टार ने गत 15 सितंबर के अंक में \\\"हबीबगंज से ट्रेन में बैठे भोपाल में उतारा\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस मामले को शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने पत्र लिखकर संबंधित अिधकारियों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि स्पर्धा में आए बच्चों को स्टेशन पर सही ट्रेन में बैठाकर रवाना करने की जिम्मेदारी स्पर्धा के आयोजकों की थी। इस घटना से कई बच्चों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी और कुछ बच्चाें के भोपाल में रिश्तेदार रहते थे, ऐसे में उन्हें वहां जाकर शरण लेनी पड़ी।

अव्यवस्थित रही खेलकूद स्पर्धा का मामला

Follow-up