- Hindi News
- कैंप में कैडेट्स ने सीखे अनुशासन के मायने
कैंप में कैडेट्स ने सीखे अनुशासन के मायने
लक्ष्यको फतह करने के लिए अनुशासन काफी मायने रखता है। जब तक अाप लक्ष्य को शत-प्रतिशत पाने के लिए प्रयास नहीं करेंगे, तब तक इसमें आप सफल नहीं हो सकते हैं। टारगेट सेट करना और इसे पाने के लिए जो करना है उसमें अनुशासन अवश्य शामिल होना चाहिए। इससे सफलता का प्रतिशत बढ़ जाता है। यह बात कर कैंप कमांडेंट कर्नल जेके शर्मा ने एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान कही। कैंप का आयोजन कंपू स्थित पुरानी एसएएफ लाइन्स में किया गया। 30 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी भिंड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, भोपाल, सागर एवं रायपुर ग्रुप के करीबन 400 एनसीसी कैडेट्स शिरकत कर रहे हैं।
इनकामिलेगा प्रशिक्षण
शिविरमें कैडेट्स को सैन्य हथियारों, निशानेबाजी, मैप रीडिंग, ऑप्टीकल इत्यादि सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस टीम में कैम्प एडजूडेन्ट, मुख्य अधिकारी एमएम श्रीवास्तव एवं प्रथम अधिकारी आर के यादव शामिल किए गए हैं।