क्ले मॉडलिंग में दिखे देश के उत्सव
कैनवासपर देश का नक्शा उसके अंदर दिखाई दिए दिवाली, रक्षाबंधन और ईद जैसे त्योहार। वहीं दूसरे चित्र में पृथ्वी को उठाए हाथों से पर्यावरण सहेजने का संदेश भी दिया गया। ऐसे ही खास पोस्टर और पेंटिंग एमएलबी कॉलेज में देखने को मिले।
बुधवार को यहां इंटर क्लास युवा उत्सव की शुरुआत हुई। सबसे पहले भारतीय समाज के प्रमुख उत्सव विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें शामिल 21 प्रतिभागियों ने अलग-अलग तरह से देश के प्रमुख त्योहारों को पोस्टरों में दिखाया। इसके अलावा क्ले मॉडलिंग और स्पाॅट पेंटिंग प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ के अलावा निर्णायक मौजूद रहे। युवा उत्सव में गुरुवार सुबह प्रश्न- मंच प्रतियोगिता होगी। साथ ही रंगोली, कार्टूनिंग और कोलाज प्रतियोगिता होगी।
पर्यावरणबचाने का दिया संदेश
स्पॉटपेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। एक प्रतिभागी ने दिखाया कि एक तरफ हरे-भरे जंगल काटे जा रहे हैं तो दूसरी तरफ पानी की बर्बादी हो रही है। प्रतिभागी ने पृथ्वी को हाथों से उठाया दिखाया है। पोस्टर में बताने का प्रयास किया गया है कि पृथ्वी का पर्यावरण हमें अपने हाथों से सहेजना होगा। इसके अलावा अन्य पोस्टरों में पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया है। इसमें भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।
एमएलबी कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव में मिट्टी से मूर्ति बनाते प्रतिभागी। फोटो: भास्कर
youth festival
क्ले मॉडलिंग में आदिवासी संस्कृति
युवा उत्सव में हुई क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रतिभागियों ने आदिवासी संस्कृति को बेहतर ढंग से दिखाया।
पोस्टर मेकिंग
प्रथम-राहुल वर्मा
द्वितीय- अभिषेक शांडिल्य
तृतीय- मनीष कुशवाह
क्लेमॉडलिंग
प्रथम-दीप सिंह
द्वितीय- अभिनव
तृतीय- आकाश नरवारे
स्पॉटपेंटिंग
प्रथम-अभिषेकशांडिल्य
द्वितीय- संजय सिंह जादौन
तृतीय- ध्रुव