पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्प्रे से बेहोश कर यात्रियों को लूटा

स्प्रे से बेहोश कर यात्रियों को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुरसे चलकर नई दिल्ली जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में अज्ञात बदमाशों ने स्प्रे छिड़क कर आधा दर्जन यात्रियों को बेहोश कर दिया और लाखों का सामान समेट ले गए। वारदात बुधवार सुबह 5.30 से 6.15 बजे के बीच झांसी-दतिया स्टेशन के बीच हुई। ट्रेन ग्वालियर पहुंची तो यात्रियों ने लगभग 45 मिनट तक स्टेशन पर हंगामा किया। यात्रियों का कहना है कि बदमाशों ने स्प्रे से उन्हें बेहोश किया और इसके बाद उनके सूटकेस और एक महिला यात्री के सिर के नीचे से पर्स चुरा ले गए। दो यात्रियों ने ग्वालियर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि चार दिल्ली रवाना हो गए। ट्रेन में स्प्रे से यात्रियों को बेहोश करके चोरी करने की झांसी मंडल में यह पहली घटना है। हालांकि इससे पहले कटनी में इस तरह की वारदात हो चुकी है।

बदमाश झांसी से ट्रेन के एसी स्लीपर कोचों में सवार हुए। झांसी से ट्रेन चलने के बाद बदमाशों ने कोचाें में बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़क दिया। इससे यात्रियों को गहरी नींद गई। इसके बाद बदमाशों ने अपना काम शुरू कर दिया। दतिया के बाद यात्रियों को होश आया तो उनका सामान गायब था। इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन में ही हंगामा शुरू कर दिया। कोच के अटेंडेंट और टीटीई से यात्रियों की नोकझोंक हो गई। टीटीई ने कोच में चोरी की सूचना जीआरपी थाने को दी। इसके बाद भी श्रीधाम एक्सप्रेस के ग्वालियर पहुंचने पर जीआरपी जवान मौके पर नहीं मिले। खफा यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तभी ट्रेन चलने लगी तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इस तरह चार बार चेन पुलिंग की गई। इसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जीआरपी को मौके पर पहुंचने के लिए एनाउंस करवाया।

बदमाशों ने लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को निशाना बनाया। बी-3 कोच में सवार चार अन्य यात्री भी एफआईआर कराने पर अड़े रहे। लेकिन जीआरपी स्टाफ ने उन्हें ग्वालियर में ही उतरने को कहा। इनमें से किसी की दिल्ली से फ्लाइट थी तो किसी को दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। इसके चलते वे एफआईआर कराने के लिए ग्वालियर में नहीं उतरे।

तमिलनाडुको भी बनाया निशाना: झांसीसे रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में भी मंगलवार रात बी-3 कोच से यात्री का बैग चोरी हो गया।

अटेंडेंट सिर्फ बेडरोल देते हैं और जीआरपी के जवान आते नहीं हैं

ट्रेनोंके एसी कोच में अटेंडेंट सिर्फ बेडरोल दिलवाने के लिए ही कोच में दिखा