पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलेरिया विभाग की टीम काे छह घरों में मिले डेंगू के लार्वा

मलेरिया विभाग की टीम काे छह घरों में मिले डेंगू के लार्वा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मलेरियाविभाग की टीम बुधवार को दौलतगंज में डेंगू पीड़ित मरीज जिया पाल के घर पहुंची। यहां टीम द्वारा चलाए गए एंटी लार्वा एक्शन प्लान में छह घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं, जिन्हें नष्ट कराया गया। टीम ने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया। मंगलवार को जिया पाल जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज कौरव के नेतृत्व में मलेरिया विभाग की टीम ने जिया के घरवालों का चेकअप किया। इसके बाद आसपास लार्वा एक्शन प्लान चलाया गया। पांचमरीजों को डेंगू: जीआरएमसीमें बुधवार को 25 मरीजों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से पांच मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। ये मरीज शिवपुरी जिले हैं।